Home छत्तीसगढ़ कोरबा प्रेस क्लब चुनाव में दिनेश राज बने सचिव, विश्वास व अनुभव...

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव में दिनेश राज बने सचिव, विश्वास व अनुभव के दम पर दूसरी बार निर्वाचित, 2 प्रत्याशी की सीधी टक्कर में 40 वोट से शानदार जीत

15
0

2 प्रत्याशी के बीच सीधी टक्कर में 40 वोट से मिली शानदार जीत, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

कोरबा। प्रेस क्लब कोरबा के चुनाव में दैनिक भास्कर के उप संपादक पत्रकार दिनेश राज ने एक बार फिर सचिव पद पर शानदार जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा है। एक कार्यकाल के अंतराल में दूसरी बार इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुने जाने से पत्रकार साथियों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। परिणाम घोषित होते ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया।
दिनेश राज की इस जीत को पत्रकारों ने विश्वास, अनुभव और मजबूत नेतृत्व की जीत बताया है। 2 दशक से सक्रिय और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले दिनेश राज ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे पत्रकारों के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। सचिव पद के चुनाव में उनका सीधा मुकाबला पत्रकार रंजन प्रसाद से था। रविवार को मतदान में कुल 166 पत्रकारों में 165 ने मतदान किया। इस तरह 99.99 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम को मतगणना के बाद परिणाम जारी होने पर चौकाने वाले नतीजे सामने आए जिसमें 100 वोट दिनेश राज को मिला तो 60 वोट रंजन प्रसाद को मिले। वहीं 4 मतपत्र में गलत तरीके से मतदान होने से वे आमान्य हो गए।
भारी अंतर से जीत के बाद नवनिर्वाचित सचिव दिनेश राज कहा कि वरिष्ठजनों व साथी पत्रकारों ने जिस भरोसे के साथ उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखना, पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और संगठन को और अधिक मजबूत बनाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने उनकी इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब कोरबा नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here