Home छत्तीसगढ़ अटल विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल खुला, आज से 30 जून तक पंजीयन,...

अटल विश्वविद्यालय का प्रवेश पोर्टल खुला, आज से 30 जून तक पंजीयन, 2 जुलाई को मेरिट सूची आने के साथ ही कॉलेज में लिए जा सकेंगे दाखिले

44
0

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के साथ ही कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में संचालित बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीबीए-बीसीए समेत स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय ने प्रवेश पंजीयन के लिए पोर्टल ओपन कर दिया है। प्रथम चरण में 16 जून से पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। 30 जून को प्रथम चरण के पंजीयन की अंतिम तिथि है और 2 जुलाई को प्रथम चरण की मेरिट सूची जारी होगी। इसके साथ ही शुल्क भुगतान कर कमला नेहरू महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया जा सकेगा।

छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा 11 जून 2026 को जारी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार 5 जून को प्रवेश मार्गदर्शिका जारी की गई थी। इसी कड़ी में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर की ओर से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों को प्रवेश के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें महाविद्यालयों में संचालित स्नातक प्रथम सेमेस्टर (एनईपी), डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्र-छात्राओं के आॅनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय की वेबसाइट (ूूूण्ंइअअण्ंबण्पद) पर उपलब्ध आॅनलाइन पोर्टल लिंक के माध्यम से पंजीयन एवं प्रवेश की समय-सारणी घोषित की गई है। अटल विश्वविद्यालय से समय-सारणी के अनुसार स्नातक प्रथम सेमेस्टर (एनईपी) एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में पंजीयन एवं प्रवेश का प्रथम चरण 16 जून से शुरु हो गया है। आॅनलाइन माध्यम से प्रवेश हेतु पंजीयन प्रारंभ होने की तिथि 16 जून एवं आॅनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। इसके उपरांत महाविद्यालय द्वारा प्रथम चरण की मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी की जाएगी। संबंधित महाविद्यालय में प्रथम मेरिट सूची अनुसार शुल्क भुगतान कर प्रवेश प्राप्त करने के लिए 8 जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद भी स्थान रिक्त होने की दशा में महाविद्यालय द्वारा 9 जुलाई को द्वितीय मेरिट सूची जारी की जाएगी। द्वितीय मेरिट सूची अनुसार शुल्क भुगतान कर प्रवेश प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तय की गई है। स्थान रिक्त होने पर पुनः तृतीय मेरिट सूची 17 जुलाई को जारी होगी, जिसके बाद मेरिट सूची अनुसार शुल्क भुगतान कर प्रवेश प्राप्त करने के लिए 24 जुलाई तक का वक्त मिलेगा। इसके पश्चार भी स्थान रिक्त होने पर महाविद्यालय द्वारा 25 जुलाई को चतुर्थ मेरिट सूची जारी की जाएगी और चतुर्थ मेरिट सूची के अनुसार शुल्क भुगतान कर प्रवेश प्राप्त करने 31 जुलाई तक का समय निर्धारित किया गया है।

पंजीयन व प्रवेश संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करने हेल्पडेस्क की सुविधा उपलब्ध: डाॅ प्रशांत
इस संबंध में कमला नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने बताया कि विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के तहत छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान की जा रही है। महाविद्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है, जिसमें प्राध्यापकों को कला, विज्ञान, वाणिज्य एवं कम्प्यूटर साइंस समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों के संबंध में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का त्वरित समाधान करने की व्यवस्था सौंपी गई है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों, पंजीयन एवं प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। डाॅ बोपापुरकर ने छात्र-छात्राओं को कहा है कि निर्धारित समय-सारणी का ध्यान रखते हुए समय रहते पंजीयन कर अपना स्थान सुरक्षित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here