Home छत्तीसगढ़ NEET-2026: अभ्यर्थियों व यात्रियों के लिए राहत की जुगत, संभावित भीड़ के...

NEET-2026: अभ्यर्थियों व यात्रियों के लिए राहत की जुगत, संभावित भीड़ के मद्देनजर हसदेव एक्सप्रेस में 7 जनरल समेत 10 ट्रेनों में लगेंगे एक्स्ट्रा कोच

45
0

कोरबा/बिलासपुर। रेलवे प्रशासन (SECR) द्वारा NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों एवं यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। परीक्षा अवधि के दौरान संभावित अधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जा रहे हैं।
इससे अधिक सीट उपलब्धता सुनिश्चित होगी और अभ्यर्थियों सहित यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर की ओर से कुल 10 ट्रेनों में यह सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इनमें कोरबा से चलने वाली हसदेव express भी शामिल है, जिसमें दोनों दिशाओं में 7 साधारण अतिरिक्त कोच उपलब्ध रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here