कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 SECL कुसमुंडा में आज विद्याप्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य योगेश गुप्ता एवं उपप्राचार्य बिश्राम केरकेट्टा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापिका श्रीमती सतगुना नायक के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मंजरी मिश्रा द्वारा किया गया, जिसमें सुश्री काजल, प्रियंका पाठक, परमजीत कौर, मोनिका एवं रोशन राठिया ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
उत्सव के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न स्वागत गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे विद्यालय में उनका प्रथम अनुभव आनंददायक एवं प्रेरणादायक बन सके। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ दी गईं।







