Home छत्तीसगढ़ Korba की नई उपलब्धि : भारत सरकार ने घंटाघर चटखारा चैपाटी...

Korba की नई उपलब्धि : भारत सरकार ने घंटाघर चटखारा चैपाटी को दिया प्रदेश के पहले ईट राइट क्लीन स्ट्रीट हब का खिताब

20
0

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग के निरंतर प्रयासों के बूते ऊर्जानगरी कोरबा के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। नगर निगम कोरबा द्वारा घंटाघर में स्थापित चटकारा चैपाटी को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण भारत सरकार द्वारा प्रदेश का पहले 40 प्लस स्ट्रीट फूड वेंडेर्स का क्लीन स्ट्रीट हब के खिताब से नवाजा गया है। इस उपलब्धि से जिला प्रशासन एवं स्ट्रीट फूड वेंडेर्स में हर्ष देखा जा रहा है।

कोरबा जिले में नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा स्थापित चैपाटी को भारत सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा किया प्रदेश का पहला ईट राइट क्लीन स्ट्रीट घोषित किया गया है। इस कार्य हेतु जिला कोरबा के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी संघर्ष कुमार मिश्र एवं विकास भगत के द्वारा विगत 2 वर्ष से लगातार खाद्य सुरक्षा आयुक्त दीपक अग्रवाल के निर्देशन मे कड़ी मेहनत की जा रही थी। जिसमें सभी वेंडर्स को एक जगह व्यवस्थित कर, सभी को पहले फूड लाइसेंस प्रदान किया गया। इसके पश्चात सभी वेंडर्स को भारत सरकार से पहल कर हाइजीन से संबंधित निःशुल्क ट्रेनिंग दी गई। साथ ही सभी को आवश्यक अप्रान, नेपकीन, हैंड वाश, डस्टबिन आदि उपलब्ध कराया गया।

तत्पश्चात भारत सरकार के द्वारा थर्ड पार्टी ऑडिट एजेंसी से प्री आडिट कराया गया और बाद मे पोस्ट आडिट कराकर अंतिम रिपोर्ट मंगवाई गई। जिसके लिए निर्धारित कडे़ मापदंडों पर खरा उतरने के बाद यह लक्ष्य हासिल किया जा सका। इस संबंध में विभाग का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि आम जनों को हाइजीन का पालन कराते हुए शुद्ध खाद्य पदार्थ स्ट्रीट फूड विक्रेताओं से प्राप्त हो। इस दिशा में शत-प्रतिशत प्रयास सुनिश्चित किया जा रहा है कि जायके का सुरक्षित आनंद लिया जा सके और लोगों के स्वास्थ पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here