Home छत्तीसगढ़ कमला नेहरू कॉलेज के BEd स्टूडेंट्स ने समझा रिफ्लेक्टिव टीचर का महत्व...

कमला नेहरू कॉलेज के BEd स्टूडेंट्स ने समझा रिफ्लेक्टिव टीचर का महत्व और प्रभावी शिक्षक बनने की विधियों से हुए रूबरू

प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में टीएलएम पर यह कार्यशाला आयोजित की गई। 

कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के मध्य हुए शिक्षक शिक्षा (Teacher Education) के एम्ओयु के अंतर्गत छात्राध्यापकों का उन्मुखीकरण किया गया। प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम रखा गया, जिसमें एडइंडिया उनके प्रभावी शिक्षक बनने की यात्रा में किस प्रकार सहायता करेगी, उसपर चर्चा की गई।


  • Education

इसके साथ ही अलग अलग दिवसों पर लर्निंग सर्किल और कार्यशाला का आयोजन किया गया। लर्निंग सर्किल का विषय रिफ्लेक्टिव टीचिंग था जिसमें छात्राध्यापको ने रिफ्लेक्टिव टीचर के महत्व को समझा। कैसे वे रिफ्लेक्टीव टीचर बन सकते है वह समझा।साथ ही टीएलएम पर कार्यशाला हुई जिसमें न केवल छात्राध्यापको ने लोकल रिसोर्स या कक्षा के रिसोर्स का टीएलएम के रूप में उपयोग को समझा इसके साथ पोस्टर बनाकर विषय वस्तु को कैसे पढ़ाएंगे उसका भी प्रस्तुतिकरण दिया। इस अवसर पर स्टरलाइट एडइंडिया से रितेश कुमार और कमला नेहरू कॉलेज से कार्यशाला में डॉ भारती कुलदीप, नितेश कुमार डॉ अंजू खेस, श्रीमती अनीता यादव, श्रीमती प्रीति द्विवेदी उपस्थित रहे मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here