नेशनल बाक्सिंग में देवेन्द्र ने लगाया गोल्डन पंच,
KV NTPC में 10वीं का स्टूडेंट अंडर 17 में दिखाया दम
आज हमारे विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक दिन है।
क्लास 10 A के देवेंद्र कंवर ने बॉक्सिंग अंडर 17 में गोल्ड मेडल जीता और SGFI (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के लिए चुने गए, उन्होंने 8 साल का सूखा खत्म किया।
केंद्रीय विद्यालय राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कोरबा के लाल देवेन्द्र ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। एलपीयू यूनिवर्सिटी पंजाब में 21 से 26 जुलाई तक केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा विभिन्न इवेंट की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुक्केबाजी प्रतियोगिता के अंडर 17 आयु वर्ग में रायपुर रीजन का प्रतिनिधित्व करते हुए कोरबा के होनहार मुक्केबाज देवेन्द्र कंवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, जिले और केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 एनटीपीसी को गौरवान्वित किया। कोच अश्मित कुमार ने बताया कि देवेन्द्र एक बेहद मेहनती, अनुशासित और समर्पित खिलाड़ी है। उसकी निरंतर मेहनत, लगन और संघर्ष का ही परिणाम है कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर यह स्वर्णिम सफलता हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि देवेन्द्र भविष्य में भी देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाएंगे। देवेन्द्र की इस उपलब्धि पर सभी खेल प्रेमियों एवं क्षेत्रवासियों ने उसे हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।






