Home कोरबा स्वतंत्रता दिवस पर जिला सहकारी बैंक एनटीपीसी में पर्यवेक्षक ज्ञान सोनी व...

स्वतंत्रता दिवस पर जिला सहकारी बैंक एनटीपीसी में पर्यवेक्षक ज्ञान सोनी व सुनीता चौहान ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। जमनीपाली स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (मर्यादित) शाखा एनटीपीसी कोरबा में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। बैंक के कर्मठ कर्मियों पर्यवेक्षक ज्ञान सोनी व सुनीता चौहान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया। इसके बाद बैंक परिवार समेत कॉम्पलेक्स के व्यवसायियों, वरिष्ठजनों, विद्यार्थियों व कॉलोनी के गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाया और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस अवसर प्रभारी शाखा प्रबंधक श्रीमती नेहा पांडेय ने कहा कि अगर हम अपने वैचारिक मतभेदों को अलग रख खुद को भारतीयता के एक सूत्र में पिरो लें, तो कल के भारत में स्वर्णिम भविष्य और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। राष्ट्रीयता की यह भावना आने वाली पीढ़ी के लिए एक सुनहरे भविष्य की परिकल्पना को साकार करने में मददगार होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी शाखा प्रबंधक श्रीमती नेहा पांडेय, चतुर्थ वर्ग कर्मी श्रीमती हारमति यादव एवं पेखन लाल चंद्राकर, गार्ड मीर सिंह समेत अन्य नागरिक, कॉम्प्लेक्स के व्यवसाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत बैंक की ओर से प्रसाद, मिष्टान एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here