Home कोरबा अंडर 11 व 13 स्टेट “मिनी & सब जूनियर” बैडमिंटन टूर्नामेंट के...

अंडर 11 व 13 स्टेट “मिनी & सब जूनियर” बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए कल चुनी जाएगी जिले की टीम, रविवार 13 सितंबर को एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में होगी चयन स्पर्धा

20
0

कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (KDBA) के संरक्षक सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए केडीबीए आईडी और सीजीबीए आईडी का एक्टिव होना अनिवार्य है।

कोरबा। छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में अगले महीने रायपुर में 3 से 7 अक्टूबर के मध्य योनेक्स सनराइज़ 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी और सब-जूनियर ( अंडर 11 और अंडर 13 वर्ग बालक और बालिका) बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 आयोजित होगी। इसमें भाग लेने के लिए कोरबा जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसी के तहत कोरबा में रविवार 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से चयन प्रतियोगिता रखी गई है। चयन स्पर्धा एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना के भव्य बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित होगी, जिसमें भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को पंजीयन दर्ज कराने के लिए 11 सितंबर तक का समय दिया गया था। कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के संरक्षक सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए केडीबीए आईडी और सीजीबीए आईडी का एक्टिव होना अनिवार्य है। जिले की चयन स्पर्धा में विजेता खिलाड़ी स्टेट टूर्नामेंट के मेन ड्रा में सीधे खेलने का अवसर प्राप्त करेंगे। इसके अलावा अन्य खिलाडी चाहें तो क्वालिफायर राउंड में हिस्सा ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here