Home कोरबा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता...

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्र-छात्राओं ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ

39
0

कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ राजेश साहू अधिष्ठाता की अध्यक्षता एवं डॉ रोशन भारद्वाज NSS कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा किया गया।

कोरबा/कटघोरा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरदार वल्लभभाई पटेल लोह पुरुष की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ राजेश साहू अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय के अध्यक्षता में उनके उद्बोधन के साथ प्रारंभ हुआ। डॉ साहू ने अपने उद्बोधन में बताया की सरदार वल्लभभाई पटेल ने कैसे देश की आजादी में हिस्सा लिया तथा देश की आजादी के बाद छोटी-बड़ी रियासतें थी जो कि भारत में सम्मिलित नहीं थे उन्हें सम्मिलित करने के लिए उन्होंने सार्थक प्रयास किया और परिणामत आज का भारत का नक्शा बनता है और उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलकर हमारे देश में अनेकता में भी एकता दृष्टिगत होती है। कार्यक्रम का आयोजन डॉ रोशन भारद्वाज राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा किया गया उन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को भी सदा एकता बनाए रखने तथा देश को अक्षुण्ण रखने हेतु छात्रों से अपील किया। कार्यक्रम में को सार्थक बनाने में योगेंद्र सिंह डॉ देवेंद्र साहू डॉ नवीन मरकाम का विशेष सहयोग रहा जिन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन छात्रों के माध्यम से महाविद्यालय में किया। कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगोली कविता गायन स्लोगन आदि का आयोजन किया गया तथा खेल मैदान को को साफ कर खेलने योग्य बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here