कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में दोपहर 3 बजे हुए उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन रहे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय (IAS), वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन भी उपस्थित रहे।
कोरबा। योनेक्स सनराइज जीएच रायसोनी मेमोरियल 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप -2026 (अंडर 19 बालक एवं बालिका) का बुधवार को आगाज हुआ।
जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में दोपहर 3 बजे हुए उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन रहे। एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना खेल परिसर में आयोजित समारोह में मंत्री श्री देवांगन ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जीवन में खेल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि खेल व खिलाड़ी भावना हमारे जीवन में अच्छी सेहत और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय (आईएएस) उपस्थित रहे। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हेतु वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, नगर निगम के नीरज कौशिक ने भी उपस्थिति दर्ज करायी। कार्यक्रम में कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (केडीबीए) के संरक्षक अशोक शर्मा, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महेश गुप्ता, एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल, केडीबीए के सचिव मनीष गुप्ता, डॉ राजीव सिंह, सोनल फेलिक्स, केडीबीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, शीरीन लाखे, सुधीर रेगे, स्वाति रेगे, कल्पना फेलिक्स, डॉ प्रभात पाणिग्रही, अवधेश यादव, देव कुमार पैंकरा, संजय शाह, सूर्यकांत ठाकुर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सदस्य अमित बनर्जी ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 150 खिलाड़ियों के भाग लेंगे।







