Home कोरबा Yonex Sunrise 25वीं स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में कोरबा का प्रतिनिधित्व करने...

Yonex Sunrise 25वीं स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में कोरबा का प्रतिनिधित्व करने 25 अक्टूबर को चुनी जाएगी KDBA की टीम

KDBA के सचिव मनीष गुप्ता ने खिलाड़ियों को 23 अक्टूबर तक अपनी एंट्री दर्ज कराने कहा है।

कोरबा। योनेक्स सनराइज 25वीं स्टेट सब-जूनियर (अंडर 15 व 17 वर्ष बालक-बालिका) बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाना है। इसमें कोरबा जिले का प्रतिनिधित्व करने बैडमिंटन टीम चयन किया जाएगा। इसके लिए कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (केडीबीए) के तत्वावधान में सिलेक्शन ट्रायल रखा गया है। यह चयन स्पर्धा आगामी रविवार 25 अक्टूबर को एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में आयोजित किया जाएगा। कोरबा जिला बैडमिंटन संघ (केडीबीए) के सचिव मनीष गुप्ता ने बताया कि इच्छुक और योग्य खिलाड़ियों को 23 अक्टूबर तक अपनी एंट्री दर्ज कराने कहा गया है। एंट्री भेजने के प्रारूप के अनुसार खिलाड़ी का नाम, जन्म तिथि, सीजीबीए आईडी केडीबीए आईडी एवं इवेंट की जानकारी प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक इवेंट के लिए 500 रुपये का शुल्क भी निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here