कोरबा। दीपावली त्योहार को देखते हुए नूनेरा पाली स्थित पंजाब रंगीला ढाबा से चावल और आटा का नमूना लिया गया। कोरबा मुड़ापार स्थित दीपक स्वीट्स एंड डेयरी का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान फर्म में हाइजीन व्यवस्था पर्याप्त नही पाई गई। पानी की टेस्ट रिपोर्ट, वर्कर मेडिकल सर्टिफिकेट आदि नहीं पाई गई। जिसमें फर्म से पनीर और लड्डू का नमूना लिया गया तथा फर्म को आदेश जारी करते हुए फर्म में सुधार होने तक फर्म में क्रय विक्रय बंद कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा दीपावली त्योहार को देखते हुए नूनेरा पाली स्थित पंजाब रंगीला ढाबा से चावल और आटा का नमूना लिया गया। कोरबा मुड़ापार स्थित दीपक स्वीट्स एंड डेयरी का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान फर्म में अव्यवस्था मिली, फर्म को आदेश जारी करते हुए फर्म में सुधार होने तक फर्म में क्रय विक्रय बंद कराया गया। साथ ही फर्म से पनीर और लड्डू का नमूना लिया गया।







