शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मानवता 2.0 तकनीक, प्रकृति एवं समाजिक मूल्य के बदलते आयाम” विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन, मुख्य अतिथि आयुक्त उच्च शिक्षा श्रीमती रीता यादव (IAS), अति विशिष्ट अतिथि डॉ एस आर कमलेश, विशिष्ट अतिथि डॉ एच एस होता डीन अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर कुलपति के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए।
कोरबा/पाली। शनिवार 14 नवंबर 2026 को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली कोरबा में अन्तर्राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन विषय- ” मानवता 2.0 तकनीक, प्रकृति एवं समाजिक मूल्य के बदलते आयाम ” पर किया गया। यह सेमीनार हाइब्रिड मोड अर्थात आनलाईन और आफलाईन में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त उच्च शिक्षा श्रीमती रीता यादव (IAS) आईएएस थी। अति विशिष्ट अतिथि डॉ एस आर कमलेश, विशिष्ट अतिथि डॉ एच एस होता डीन अटल बिहारी वाजपेयी विश्व विद्यालय बिलासपुर कुलपति के प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता डॉ मदन मोहन गोयल पूर्व कुलपति और प्राध्यापक युएसए, दुसरे वक्ता डॉ शोएब अन्सारी आई टी सेल उच्च शिक्षा सऺचालनाय और तीसरे वक्ता डॉ बहराम रमेश जर्मनी, चौथे वक्ता डॉ पूनम शर्मा दक्षिण कोरिया थी। तीसरे और चतुर्थ वक्ता ने आनलाईन के माध्यम से व्याख्यान दिया।सेमीनार की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुष्प राज लाजरस जी ने किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय की जानकारी प्रदान किया सेमीनार के सऺयोजक डॉ शैख तस्लीम अहमद ने सेमीनार के विषय का वर्तमान में मानव समाज के लिए महत्व को बताया। मुख्य अतिथि आयुक्त उच्च शिक्षा श्रीमती रीता यादव ने सेमीनार में भाग लेने वाले सभी प्राध्यापक और रिसर्च स्कॉलर को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए एआई के विकास के साथ मानवता को मानव जीवन का महत्वपूर्ण पक्ष मानते हुए उसे श्रेष्ठ मूल्य कहा। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतीय संस्कृति के मूल्यों को विश्व के सभी देशों को सीखने की बात कही। अति विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त सऺचालक डॉ एस आर कमलेश जी ने तकनीक के साथ मानव समाज को शांति व सदभाव से रहने की बात कही। डॉ एच एस होता जी ने एआई को भारतीय मूल्यों के तरीके से विकास की बात कही और छत्तीसगढ़ प्रदेश में एआई मिशन की जानकारी प्रदान किया। डॉ वक्ता मदन मोहन गोयल जी ने एआई के नीडोनानामिक्स में उपयोगिता को स्पष्ट किया। डॉ शोएब अन्सारी जी ने शोध के क्षेत्र में एआई टुल्स के बारे में बताया। सभी अतिथियों ने कालेज के स्मारिका का विमोचन भी किया। इसके बाद आफलाईन और आनलाईन मोड में अनेक महाविद्यालय के प्राध्यापक और रिसर्च स्कॉलर ने अपने शोध पत्र का वाचन किया। कार्यक्रम का सऺचालन आयोजन सचिव हर्ष पान्डेय ने किया और आभार प्रदर्शन तकनीकी सचिव श्री सुनील कऺवर ने किया। इस अवसर पर अनेक महाविद्यालय से 300 से अधिक प्राध्यापक और शोध स्कॉलर के साथ महाविद्यालय के डॉ कविता ठक्कर, डॉ जूही देवाऺगन, कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा से पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के सहायक प्राध्यापक रामकुमार श्रीवास, विकास पांडेय, टीका राम कश्यप, एसके खान्डेकर, श्रीमती रीता पटेल, विपुल श्री वास्तव, विनय वैष्णव, सत्येन्द्र सिंह, प्रज्ञा यादव, जितेन्द्र डिक्सेना, अशोक जायसवाल, सुरजीत महतो, मनोहर लाल श्रीवास, नरेंद्र मानिकपुरी, राजकुमार, समेत समस्त प्राध्यापक गण व बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।







