Home छत्तीसगढ़ स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति योजना रद्द कर बिना भेदभाव सभी कर्मियों के लिए...

स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति योजना रद्द कर बिना भेदभाव सभी कर्मियों के लिए एक अच्छी VRS स्कीम लॉन्च करें ECL: दीपेश मिश्रा

6
0

भारतीय खान मजदूर फेडरेशन एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से एटक किसी भी वालंटियर रिटायरमेंट स्कीम का विरोध करता है।

कोरबा। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने हाल ही में गैर जरूरी कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति योजना 2026 लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसका लाभ 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कर्मचारी उठा सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया 01 से 31 दिसम्बर तक चलेगी, जो दो आधार पर होगी। पहली अनुग्रह राशि की गणना, जिसमें इस योजना के तहत कर्मचारियों को कंपनी में पूरी की गई सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए 35 दिन का वेतन या 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु तक बची सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए 25 दिन का वेतन दोनों में जो राशि कम होगी उसका भुगतान किया जाएगा।  इसके अलावा पात्रता के अनुसार पीएफ, ग्रेच्युटी, अर्जित अवकाश का नगदीकरण, पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति लाभ भी मिलेंगे। इस संबंध में भारतीय खान मजदूर फेडरेशन एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से एटक किसी भी वालंटियर रिटायरमेंट स्कीम का विरोध करता है फिर भी ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने वीआरएस स्कीम लॉन्च किया है। इसमें सिर्फ कंपनी के हित को साधा गया है। क्योंकि जो जरूरतमंद कर्मचारी है उन कर्मचारियों को इस योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया है। सिर्फ उन्हें कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सकेगा जो प्रबंधन के लिए गैर जरूरी है। इस संबंध में दीपेश मिश्रा ने आगे कहा कि कोल इंडिया ने वर्ष 1990- 91 में भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना लॉन्च किया था, जो बिना भेदभाव के सभी कर्मचारियों के लिए था। उन्होंने आगे कहा कि 1990- 91 में कोल इंडिया की माली हालत बहुत ही दयनीय थी। उसके बावजूद जो वालंटियर रिटायरमेंट स्कीम लागू की गई थी। उसके तहत कर्मचारियों को कंपनी में पूरी की गई सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए 45 दिन का वेतन या 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति आयु तक बची सेवा के प्रत्येक वर्ष के लिए 30 दिन का वेतन दोनों में जो राशि कम होगी उसका भुगतान किया गया था। इससे साफ पता चलता है कि अभी के स्कीम और पहले के स्कीम में भारी अंतर है। उन्होंने आगे कहा कि आज शेयर बाजार में कोल इंडिया एक मूल्यवान कंपनी के रूप में स्थापित है। इसके साथ ही पूंजी बाजार में कोल इंडिया उच्च लाभांश (हाई डिविडेंड) देने वाले शेयर के रूप में जाना जाता है और वर्तमान में कोल इंडिया का बाजार पूंजीकरण लगभग 2.39 लाख करोड़ से 2.50 लाख करोड़ के आसपास है। इसके बावजूद हाल फिलहाल कोल इंडिया के अनुषंगी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने कर्मचारियों के लिए जो वीआरएस स्कीम लाया है वह निहायत बहुत ही घटिया और शर्मनाक है जो पूरी तरह मजदूर हितों के खिलाफ है। उन्होंने अंत में कहा कि कोल इंडिया के अनुषंगी कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड ने हालिया में जो स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति योजना लॉन्च किया है उसे पूरी तरह रद्द करें और बिना भेदभाव के सभी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी वी आर एस स्कीम लॉन्च करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here