Home छत्तीसगढ़ प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका एवं व्याख्याता नीरज सक्सेना ने राज्यपाल...

प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका एवं व्याख्याता नीरज सक्सेना ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात

23
0

प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका एवं व्याख्याता नीरज सक्सेना ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम रमेन डेका से राजभवन लोक भवन रायपुर में बिलासपुर के प्रमुख सामाजिक पर्यावरण संरक्षण संस्थान प्रकृति पुकारे वेलफेयर फाउंडेशन की संस्थापिका श्रीमती नीरज सक्सेना ने सौजन्य से भेंट की। इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जलकुंभी के नवाचारी प्रयोग तथा उसके रेशे से वस्त्र निर्माण एवं पर्यावरण संरक्षण सामाजिक जागरुकता और बिलासपुर क्षेत्र में संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर डॉ मनीष सक्सेना भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्रीमती नीरज सक्सेना वर्तमान में शासकीय मिनी माता कन्या महाविद्यालय बलौदा बाजार में अतिथि व्याख्याता हैं और अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय बिलासपुर में डॉ सीमा मिश्रा के मार्गदर्शन में शोध कार्य हेतु पंजीकृत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here