Home अंबिकापुर Chhattisgarh राज्य खेल अलंकरण शहीद कौशल यादव पुरुस्कार से सम्मानित होंगे कोरबा...

Chhattisgarh राज्य खेल अलंकरण शहीद कौशल यादव पुरुस्कार से सम्मानित होंगे कोरबा के होनहार तीरंदाज गितेश

395
0
Oplus_131072

अपनी विलक्षण खेल प्रतिभा से खेल तीरंदाजी में कोरबा और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले होनहार खिलाड़ी गितेश कुमार यादव को छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण शहीद कौशल यादव पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जूनियर तीरंदाज की भूमिका में गितेश ने नेशनल में स्वर्ण और रजत पदक विजेता हैं।

कोरबा(theValleygraph.com)। गितेश कुमार यादव पिता धनाऊ यादव माता डिंपल यादव ने 42वीं NTPC जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता गोवा में स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया था। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण शहीद कौशल यादव पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर कोच भरत कुमार यादव, भानु यादव, सेद कुमार यादव, कृष चौहान और कोरबा में तीरंदाजी को जिंदा रखने वाले खेल विशेषज्ञ एवं कमला नेहरू महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य सतीश कुमार शर्मा व छत्तीसगढ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने इस प्रतिभावान खिलाड़ी को निरंतर आगे बढ़ने, अपने जिला और प्रदेश का नाम रौशन करने आशीर्वाद दिया है। उल्लेखनीय होगा कि SECL सेन्ट्रल स्टेडियम कोरबा में प्रतिदिन तीरंदाजी के प्रशिक्षण दिया जाते है। प्रशिक्षण प्राप्त करने अनुभवी कोच सेद कुमार यादव 9827922179 से सम्पर्क किया जा सकता है।


गितेश के अलावा विभिन्न खेलों में प्रदेश के चार खिलाड़ियों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इनमें रायपुर के भावेश सारंग पिता बुधराम सारंग (वेटलिफ्टिंग), दुर्ग जिले से हिमांशु नेताम पिता टामन लाल नेताम (फेंसिंग) और कुमारी डी. कीर्ति पिता डी. दूरबाबू (बास्केटबाल) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here