Home कोरबा बीती रात सड़क हादसे में उड़े कार के परखच्चे, दो युवक घायल,...

बीती रात सड़क हादसे में उड़े कार के परखच्चे, दो युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

188
0
Oplus_131072

कोरबा। बीती रात शुक्रवार 22 नवंबर को कोरबा-चाम्पा मार्ग पर भीषण दुर्ग्राघटना हुई। मड़वारानी के करीब कार क्रमांक सीजी 12 बीजे 8005 में सवार होकर कोरबा की तरफ आ रहे दो युवक इस हादसे में घायल हुए हैं। एक युवक की पहचान पुरानी बस्ती निवासी प्रिंस जायसवाल पिता दुर्गा प्रसाद जायसवाल के रूप में हुई है।

रात करीब 10 बजे हुए हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं जिससे कार की रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसा कैसे और किन कारणों से हुआ, फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कार डिवाइडर से टकराई है तो यह भी कहा जा रहा है कि किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारा है। फिलहाल सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पहुंची और दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनके परिजन को रात में ही सूचना दे दी गई थी जो अस्पताल पहुंचे। प्रिंस का उपचार निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दूसरे युवक के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here