भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने की नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा से मुलाकात, गुलदस्ता भेंटकर दी शुभकामनाएं और लिया आशीर्वाद


कोरबा(thevalleygraph.com)। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कुसमुंडा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। अमितोष दुबे की अगुवाई में उन्होंने श्री शर्मा को गुलदस्ता भेंटकर स्नेहित स्वागत-अभिनंदन किया और शुभकामनाएं प्रेषित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से अमितोष दुबे, सुकृता कुर्रे, ओम अग्रवाल व अभिषेक दुबे उपस्थित रहे। अमितोष दुबे ने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री शर्मा के नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार होगा। श्री शर्मा को जिले की कमान सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्हें विश्वास है कि श्री शर्मा के अनुभव और संगठनात्मक कौशल से कोरबा जिले में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होगा। उल्लेखनीय होगा कि मनोज शर्मा इसके पूर्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही, वे दीपका नगर पालिका के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने किसानों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया और पार्टी के ग्रामीण क्षेत्र में समर्थन को मजबूत किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *