कोरबा

भारत की वैभवशाली संस्कृति से परिचित कराते हैं हमारे पर्व और त्योहार : पार्षद नरेंद्र देवांगन

Share Now

हमारे पर्व और त्योहार भारत की वैभवशाली संस्कृति से परिचित कराते हैं। समाज की खुशहाली और समृद्धि के लिए बनाई गई प्राचीन परंपराओं व सांस्कृतिक विरासत भावी पीढ़ी को स्थानांतरित करने अहम भूमिका निभाते हैं।


कोरबा(theValleygraph.com)। यह बातें मकर संक्रांति पूजा कार्यक्रम में शामिल होते हुए वार्ड 16 के पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कहीं। ढेंगुरनाला कोहड़िया में मकर संक्रांति का यह पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वार्ड 16 के पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने मौजूदगी दर्ज कराते हुए कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार ही हमारी प्राचीन परंपराओं व सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से अगली पीढ़ी को हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को सौंपते हैं। उन्होंने पूजा अर्चना कर कोरबा जिला और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की।


सर्वमंगला घाट में भूविस्थापित युवा कामगार के पूजा कार्यक्रम में भी हुए शामिल

इसके पार्षद नरेंद्र देवांगन सर्वमंगला घाट में भूविस्थापित युवा कामगार द्वारा आयोजित मकर संक्रांति पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर ईश्वर के समक्ष क्षेत्रवासियों की समृद्धि की प्रार्थना की। इस पुनीत अवसर पर उन्हें सहभागी बनाने के लिए उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

देश हर्षित-सेना पर गर्वित : कोरबा में घर-घर दीपक से रौशन कर मनाया गया ऑपरेशन सिंदूर का विजयी जश्न

देश हर्षित-सेना पर गर्वित : कोरबा में घर-घर दीपक से रौशन कर मन ऑपरेशन सिंदूर…

14 minutes ago

दो गुटों में भिड़ंत और मौके पर चली गोली, रेत माफिया में वर्चस्व की जंग, एक युवक घायल, पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी राज सिंह मौके पर जांच…

7 hours ago

ऑपरेशन सिंदूर की विजय पर गूंजा ‘जय हिंद’, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी कर मनाया जश्न, वीर जवानों को किया नमन

कोरबा। आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक कार्रवाई "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता का उत्सव मंगलवार…

8 hours ago

श्रमिक के सपूत नमन 10वीं बोर्ड में टॉप, श्रम मंत्री लखन लाल ने दी बधाई, उपहार में स्कूटी समेत मिलेंगे दो लाख

श्रमिक के होनहार सपूत नमन ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में टॉप किया…

8 hours ago

*खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए सावित्री और सानिया का चयन*   खेलो इंडिया यूथ…

2 days ago