Home कोरबा नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी, नूतन ठाकुर, संतोष राय व चंद्रलोक सिंह समेत...

नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी, नूतन ठाकुर, संतोष राय व चंद्रलोक सिंह समेत इन्होंने हासिल किया BJP से पार्षद पद के लिए पार्टी का भरोसा

270
0
Oplus_131072

कोरबा। काफी इंतजार के बाद आखिर भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम कोरबा के मैदान में नजर आने वाले अपने पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आला कमान के निर्णय अनुसार शनिवार की शाम जारी किए गए जिन नामों ने अपनी जगह सुनिश्चित की और टिकट की रेस में आगे निकलते हुए पार्टी का भरोसा हासिल किया है, उनकी पूरी लिस्ट आ चुकी है। यहां देखिए कुल 67 वार्डों में भाजपा के ध्वज तले किन-किन प्रत्याशियों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका दिया गया है।


प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी करने में कोरबा अव्वल

भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में पार्षद पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि प्रदेशभर में कोरबा के लिए सबसे पहले पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में वर्तमान पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, चंद्रलोक सिंह, अधिवक्ता नूतन ठाकुर, अजय विश्वकर्मा और शिवजी नगर के पूर्व पार्षद संतोष राय समेत कई चेहरों ने पार्टी का भरोसा हासिल करने में कामयाबी पाई है।

काफी इंतजार के बाद आखिर भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम कोरबा के मैदान में नजर आने वाले अपने पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आला कमान के निर्णय अनुसार शनिवार की शाम जारी किए गए जिन नामों ने अपनी जगह सुनिश्चित की और टिकट की रेस में आगे निकलते हुए पार्टी का भरोसा हासिल किया है, उनकी पूरी लिस्ट आ चुकी है। नगर निगम कोरबा के सभी 67 वार्डों में भाजपा के ध्वज तले जिन प्रत्याशियों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका दिया गया है, उनके समर्थकों में खुशी की लहर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here