कोरबा

BJP से मैदान-ए-जंग में आए मंझे हुए उम्मीदवार…नरेंद्र देवांगन, अशोक चावलानी, संतोष राय, नूतन ठाकुर और चंद्रलोक सिंह सरीखे तजुर्बेकार

Share Now

नगर निगम कोरबा के 67 वार्डों की चुनावी बिसात पर पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर BJP ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। इस लिस्ट की खासियत पर गौर करें तो राजनीति के मैदान-ए-जंग में आए मंझे हुए उम्मीदवारों की फौज दिखाई देगी। इनमें अशोक चावलानी जैसे रणनीतिकार शामिल हैं तो नरेंद्र देवांगन, संतोष राय, नूतन ठाकुर और चंद्रलोक सिंह सरीखे तजुर्बेकार भी एक बार फिर अपनी पारी खेलने सामने आए हैं।


लिस्ट देखकर ऐसा लगता है कि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा समेत तमाम दिग्गज इस बार कोरबा नगर को लेकर कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं हैं। शायद यही वजह रही जो गुरुवार को आने वाली लिस्ट शनिवार की शाम फाइनल होकर कोरबा पहुंची। काफी इंतजार के बाद आखिर भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए नगर निगम कोरबा के मैदान में नजर आने वाले अपने पार्षद पद के अधिकृत प्रत्याशी मैदान में उतर आए हैं। आला कमान के निर्णय अनुसार शनिवार की शाम जारी किए गए जिन नामों ने अपनी जगह सुनिश्चित की और टिकट की रेस में आगे निकलते हुए पार्टी का भरोसा हासिल किया है, उनकी पूरी लिस्ट आ चुकी है। यहां देखिए कुल 67 वार्डों में भाजपा के ध्वज तले किन-किन प्रत्याशियों को अपनी किस्मत आजमाने का मौका दिया गया है।


अब कांग्रेस के चेहरों के साफ होने का इंतजार, फिर स्पष्ट हो सकेगा, ये मुकाबला कितना रोचक है!

भारतीय जनता पार्टी ने कोरबा नगर निगम के 67 वार्डों में पार्षद पद के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अब कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का इंतजार है, जिसके आने पर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह चुनाव कितना रोचक होने वाला है। बीजेपी की इस सूची में वर्तमान पार्षद एवं भाजयुमो महामंत्री नरेंद्र देवांगन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, चंद्रलोक सिंह, अधिवक्ता नूतन ठाकुर, अजय विश्वकर्मा और शिवजी नगर के पूर्व पार्षद संतोष राय समेत कई चेहरों ने पार्टी का भरोसा हासिल करने में कामयाबी पाई है।


यहां देखिए BJP पूरी लिस्ट…


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

करीब साढ़े 6 घंटे लेट आई लिंक एक्सप्रेस, क्योंकि ट्रैक पर अचानक आ गिरा था पत्थर, पायलट ने आपात ब्रेक लगाकर टाला बड़ा हादसा

शुक्रवार को विशाखापत्तनम से कोरबा लौट रही लिंक एक्सप्रेस करीब साढ़े 6 घंटे लेट से…

9 hours ago

3 माह के भीतर अपने घर में रूफटॉप सोलर प्लांट लगवाएं बिजलीकर्मी, नहीं तो बिजली बिल में विशेष रियायत रद्द

परंपरागत बिजली की बचत, सूर्य की मुक्त व नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा एवं…

10 hours ago

रक्षाबंधन पर ‘बहिनी मन संग राखी के तिहार’ का आयोजन, मंत्री लखन ने कोरबा की बहनों को भेजा आमंत्रण

कोरबा नगर विधायक और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी रक्षाबंधन की…

11 hours ago

ओंकारेश्वर की बेटी आद्रिका सिंह ने बढ़ाया मान, इनलाइन स्केटिंग में जिला चैंपियन बन राज्य स्तर के लिए चयनित

ओंकारेश्वर नगर के लिए गर्व का क्षण तब आया, जब यहाँ की होनहार बालिका आद्रिका…

20 hours ago