वाको इंडिया अंतराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग स्पर्धा में CG के 14 खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 8 रजत एवं 8 कांस्य समेत 19 पदक

Share Now

रायपुर/कोरबा(theValleygraph.com)। चतुर्थ वाको इंडिया ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के तत्वाधान में के डी जाधव इनडोर स्टेडियम नई दिल्ली में दिनांक 1 से 5 फरवरी 2025 तक किया गया। उक्त प्रतियोगिता में भारत देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही ग्रेट ब्रिटेन, कजाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, नेपाल, इस्टोनिया, फिनलैंड, स्विट्ज़रलैंड, क्रोटिया, आयरलैंड के 547 खिलाड़ीयो एवं 160 ऑफिसियल ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स के 849 इवेंट्स में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, संस्थापक तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता राज्य के कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 14 खिलाड़ियों ने विभिन्न वजन वर्गो में हिस्सा लिया। जिन्होंने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 8 रजत तथा 8 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते।


कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण एवं 4 रजत सहित कुल 6 पदक जीतकर जिले,राज्य एवं देश को गौरवान्वित किया है।


प्रतियोगिता के दौरान किकबॉक्सिंग की अंतराष्ट्रीय संस्था वाको (वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग आर्गेनाइजेशन) के अध्यक्ष राय बेकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार अग्रवाल, सचिव अभिषेक जैन, वाको तकनीकी निदेशक रोमियो देसा, यूरी लैक्टोविक, प्रतियोगिता की ब्रांड एंबेसडर बालीवुड एवं दक्षिण भारत की एक्ट्रेस तथा पूर्व अंतराष्ट्रीय किकबॉक्सिंग खिलाड़ी रितिका सेन, विभिन्न देशों के अंतराष्ट्रीय रेफरी, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदीवान, विभिन्न राज्य प्रतिनिधि, बोर्ड मेंबर्स,प्रशिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।


राज्य के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर किकबाक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगनलाल मूंदड़ा, क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय कोरबा के अध्यक्ष बलराम विश्वकर्मा, ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी की संचालिका प्रीती मिश्रा एवं खेलप्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों,उनके प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी है।


जिलेवार परिणाम इस प्रकार रहे

कोरबा जिला- 2 स्वर्ण एवं 4 रजत सहित कुल 6 पदक

प्रभात साहू- स्वर्ण पदक

सिद्धी सोनवानी- स्वर्ण एवं रजत पदक

लोकिता चौहान- रजत पदक

श्रेया शुक्ला- रजत पदक

तबस्सुम सैयद- रजत पदक

बलौदा बाजार जिला- 2 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 6 पदक

अमन सोनी- रजत एवं कांस्य पदक

संदीप यादव- रजत पदक

सहर्ष ध्रुव- 2 कांस्य पदक

सागर तुर्कर- कांस्य पदक

रायपुर जिला- 1 रजत पदक

सागर सोनवानी- रजत पदक 

बिलासपुर जिला- 1 कांस्य पदक

आकाश- कांस्य पदक

रायगढ़ जिला- 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य सहित 4 पदक

ममता सिंह ठाकुर 1 स्वर्ण 1 कांस्य

मनोज दास कसेरा 1 रजत एवं 1 कांस्य

धमतरी जिला- 1 कांस्य पदक

दुर्गेश पटेल- कांस्य


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

स्टूडेंट्स बोले :- डिजिटल इंडिया के जरिए PM मोदी ने जो रास्ता दिखाया, उससे हम आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहे हैं

न्यू इंडिया के प्रोफेशनल्स के साथ संवाद: सभी वर्गों की सहभागिता से कोरबा में भाजपा…

5 hours ago

School Education में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने देश में एक बैंचमार्क स्थापित किया है : HOP राजीव खन्ना

देखिए Video: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा के तत्वावधान में प्राचार्यों के तीन दिवसीय सम्मेलन…

1 day ago

मां महामाया की नगरी अंबिकापुर में आयोजित होगा अभाविप छग प्रांत का तीन दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग

अंबिकापुर/कोरबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं विकास हेतु अभ्यास वर्ग की…

2 days ago

हम सबके भीतर एक खिलाड़ी होता है, जरूरत है तो खेल की भावना को जगाए रखने की : महापौर संजू देवी राजपूत

पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…

2 days ago

Interview : कृषि कॉलेज कोरबा में वैकेंसी, बनना हो टीचर तो यहां जानिए, कैसे करें आवेदन और क्या हैं योग्यताएं

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…

3 days ago

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

4 days ago