जन सरोकार से दूर 10 साल में कांग्रेस के राज में नगर निगम की दशा और दिशा पूरी तरफ भटकी हुई थी : संजू देवी

Share Now

प्रेम नगर की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए BJP की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा कि 8 साल से वीरान पड़ी 18 करोड़ की मल्टीलेवल पार्किंग खंडहर होने के कगार पर है। 3 करोड़ का रिवर व्यू और 80 लाख का बुधवारी ब्रिज सफेद हाथी बने। कांग्रेस ने निगम की सत्ता में रहते ऐसे कार्यों पर पूरा बजट खर्च कर दिया, जिसका उपयोग आज तक नहीं हो पा रहा है।


कोरबा। भाजपा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने प्रेम नगर में चुनावी सभा में अपना विजन सबके सामने रखा।

     श्रीमती राजपूत ने कहा कि बीते 10 साल में कांग्रेस के राज में नगर निगम की दशा और दिशा पूरी तरफ भटकी हुई थी। ऐसे कार्यों पर पूरा बजट खर्च कर दिया गया, जिसका उपयोग आज पर्यंत तक नहीं हो पा रहा है। श्रीमती राजपूत ने कहा कि 18 करोड़ की लागत से बने मल्टीलेवल पार्किंग 8 साल से आज खंडार होने की स्थिति में है, आप सोच सकते हैं कि इस 18 करोड़ की राशि का उपयोग अगर वार्डों के भीतर किया गया होता तो शहर की हर गली गड्ढे से मुक्त हो जाती। इसी तरह 80 लाख रुपए की लागत से बुधवारी बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण कर दिया गया, इसका भी उपयोग आज पर्यंत तक शुरू नहीं हो पाया है। चाहे विवेकानंद (अप्पू) गार्डन में 2 करोड़ की लागत से कैफेटेरिया, 3 करोड़ की लागत से बने दर्री बराज में रिवर व्यू प्वाइंट आज उजाड़ हो चुका है।

    कांग्रेस की सरकार में सिर्फ ऐसे ही कार्यों पर फोकस किया गया जिसका जन सरोकार से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं था। श्रीमती राजपूत ने कहा कि अलग-अलग मदों से मिलने वाली राशि का सदुपयोग नहीं होने की वजह से आज शहर का यह हाल है। श्रीमती राजपूत ने भरोसा दिलाया निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद पाई पाई पैसे का इस्तेमाल सिर्फ जन सरोकार के लिए किए जाएंगे।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

हम सबके भीतर एक खिलाड़ी होता है, जरूरत है तो खेल की भावना को जगाए रखने की : महापौर संजू देवी राजपूत

पिछले एक माह से चल रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन हुआ। समापन समारोह की…

8 hours ago

Interview : कृषि कॉलेज कोरबा में वैकेंसी, बनना हो टीचर तो यहां जानिए, कैसे करें आवेदन और क्या हैं योग्यताएं

कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र (इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय) कटघोरा, कोरबा की ओर से…

12 hours ago

वर्षों से अपडेट नहीं है सर्विस बुक, इसलिए जारी हुई त्रुटिपूर्ण अतिशेष शिक्षकों की सूची : विपिन यादव

शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय पदाधिकारी विपिन यादव व जिला पदाधिकारी जय कुमार राठौर ने…

2 days ago

पुरानी बस्ती कोरबा में रक्तदान शिविर 14 जून को, सभापति नूतन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सुबह 9 बजे शुभारंभ

कोरबा। एन.के.एच. बालाजी ब्लड बैंक और श्री राधा कृष्ण सेवा समिति पुरानी बस्ती कोरबा के…

2 days ago

CM विष्णुदेव ने कोरबा को दी 223 करोड़ की सौगातें, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की मांग पर कन्वेंशन सेंटर वातानुकूलित करने की घोषणा

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान जिलेवासियों को…

3 days ago

निष्पक्ष और न्यायप्रिय विभूति थीं पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा शहर के रिसदी में नवनिर्मित कन्वेन्शन सेंटर के…

3 days ago