अंतरिक्ष की चुनौतियां पार कर Moon पर कैसे पहुंचा चंद्रयान, बच्चों ने जाना वह विज्ञान

Share Now

छग विज्ञान सभा पिथोरा इकाई का आयोजन

रायपुर(theValleygraph.com)। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा बच्चों-युवाओं को विज्ञान से जोड़कर और अंधविश्वास की रूढ़ी को तोड़कर हमारे कल को तथ्यों पर विश्वास करने वाला वैज्ञानिक भारत बनाने संकल्पित है।विज्ञान के असीमित ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के अपने उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए पिथौरा ईकाई ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें चंद्रमा की सतह पर कीर्तिमानों के ध्वज स्थापित कर चुके भारत के मिशन चंद्रयान को लेकर स्कूल के बच्चों के साथ महत्वपूर्ण परिचर्चा की गई।

अठारहगुड़ी स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में विज्ञान सभा की पिथौरा इकाई द्वारा चंद्रयान मिशन पर आयोजित व्याख्यान में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को इसरो के तीनों चंद्रयान मिशन की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार से भारत के ऊर्जावान वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत कर इस मिशन को अपने लक्ष्य तक सफलता पूर्वक पहुंचाया। छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के कार्यकारी अध्यक्ष विश्वास राव मेश्राम ने उन्हें अवगत कराया कि किन वैज्ञानिक तकनीकों को मदद से अंतरिक्ष की चुनौतियों को हल कर चंद्रयान को चंद्रमा के उस अनछुई सतह पर सुरक्षित लैंड कराया, जहां पर उसने भारत के नेतृत्व में विश्व स्तर के अपने वास्तविक मिशन का न केवल शुभारंभ किया, बल्कि अपेक्षा से कहीं बढ़कर परिणाम दिए। इन बातों को जानकर बच्चे काफी उत्साहित हुए। सवाल जवाब के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

“नानकुन नोनी” की आत्मा की शांति के लिए आज शाम 7 बजे रायपुर घड़ी चौक में CKS की श्रद्धांजलि सभा

दुर्ग में सामने आई मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या की हृदय विदारक घटना…

7 hours ago

NREGA: एक अप्रैल से 18 रुपए बढ़ाई गई श्रमिकों की मजदूरी, अब 261 रुपए की दर से मिलेगा भुगतान

कोरबा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्राम पंचायतों में सोमवार को…

19 hours ago

सहायक विकास विस्तार अधिकारी के 200 पदों पर होगी भर्ती, देखें क्या है आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यताएं

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, विकास आयुक्त कार्यालय में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के रिक्त…

20 hours ago

पत्थर से कुचलकर पत्नी ने ही किया था कत्ल, चरित्र शंका और फिल्में देख आपत्तिजनक हरकतें करता था पति

कोरबा पुलिस ने लेमरू थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड के मामले को सुलझा लिया है।…

20 hours ago