कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा में एमए द्वितीय सेमेस्टर भूगोल की प्रतिभावान छात्रा नैन्सी पांडेय ने नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस सफलता के पश्चात गुरुवार को नैन्सी ने कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस सफलता की सराहना करते हुए अध्यक्ष श्री शर्मा ने नैन्सी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समिति के सचिव सुरेंद्र लाम्बा, सहसचिव उमेश लाम्बा, प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर एवं भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने भी छात्रा का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वाणिज्य विभागाध्यक्ष बीके वर्मा, अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष बृजेश तिवारी भी उपस्थित रहे।







