Home छत्तीसगढ़ योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व हिंदू कल्याण परिषद ने किया रक्तदान...

योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विश्व हिंदू कल्याण परिषद ने किया रक्तदान और वृक्षारोपण

16
0

​विश्व हिंदू कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

​कोरबा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन कोरबा में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विश्व हिंदू कल्याण परिषद,कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 51 औषधीय एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।संगठन के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया।
​विश्व हिंदू कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

​पर्यावरण और सेवा का संकल्प

​कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू कल्याण परिषद के राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी संदीप जायसवाल ने बताया कि पूज्य योगी आदित्यनाथ जी का जीवन राष्ट्र और सनातन संस्कृति के लिए समर्पित है। उनके जन्मदिन को यादगार और समाजोपयोगी बनाने के लिए ही संगठन द्वारा इस बार वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण का संकल्प लिया गया, ताकि प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके।

​स्थापना और सेवा के इस महाअभियान में जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा के साथ मुख्य रूप से बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राणा मुखर्जी, संतोष कुमार गांधी, प्रवीण साह, मीडिया प्रभारी उमंग उपाध्याय, साकेत शर्मा, आकाश जायसवाल, अविनाश कांत, जग जीवन लाल, मंजू कुर्रे एवं ममता सहित बड़ी संख्या में अन्य सहयोगियों व सनातन प्रेमियों ने उपस्थित होकर इस पुण्य कार्य में अपना सक्रिय योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here