Home छत्तीसगढ़ YONEX-SUNRISE 25th CG स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा 2026, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना...

YONEX-SUNRISE 25th CG स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा 2026, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में 21 जून को चुने जाएंगे सीधे मेन ड्रा में जगह बनाने वाले KORBA के खिलाड़ी

36
0

कोरबा। योनेक्स-सनराइज 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन स्पर्धा-2026 का आयोजन अगले माह 1 से 5 जुलाई के बीच बिलासपुर में होने जा रहा है। इस स्पर्धा के अन्तर्गत सीधे मेन ड्रा एवं क्वालिफाइंग राउंड में जगह बनाने विभिन्न वर्ग से जिले के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत स्टेट सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (केडीबीए) के तत्वावधान में जिले की चयन प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 21 जून को एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना कोरबा में सुबह 10 बजे से रखा गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं सचिव मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि वे सभी खिलाड़ी, जो इस प्रतियोगिता में भाग लेने इच्छुक हैं, वे चयन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 19 जून शाम 5 बजे तक अपनी एंट्री दर्ज कराना होगा। निर्धारित की गई अवधि के बाद किसी भी एंट्री पर विचार नहीं किया जाएगा। यह जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता केवल पुरुष एवं महिला वर्ग के एकल वर्ग के लिए आयोजित की जाएगी। चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए एंट्री फीस 500 रूपये तय की गई है। साथ ही ऐसे सभी खिलाड़ी, जो रैंकिंग प्रतियोगिता के क्वालिफाइंग राउंड में खेलना चाहते हैं, उन्हें अपनी एंट्री 21 जून की शाम 5 बजे तक अनिवार्य रूप से दर्ज करा लेने कहा गया है। साथ ही उन्हें यह भी कहा गया है कि खिलाड़ी सुनिश्चित कर लें, कि उनकी आईडी एक्टिव हो। अन्यथा की स्थिति में उनकी एंट्री पर विचार नहीं किया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here