कोरबा जिला बैडमिंटन संघ द्वारा रविवार को एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के कोर्ट में चयन प्रतियोगिता आयोजित।
कोरबा। रविवार 21 जून को कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के द्वारा एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के कोर्ट में योनेक्स सनराइज 25 वीं राज्य सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में कोरबा जिला का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

इसमें महिला एवं पुरुष एकल वर्ग की प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे । महिला वर्ग का फाइनल मुक़ाबला अन्वेषा निर्मलकर और निशा कौशिक के बीच हुआ जिसमें अन्वेषा विजेता रहीं । पुरुष वर्ग का फाइनल मुक़ाबला क्षितिज इंगले और अमन भारती के बीच हुआ जिसमें विजेता क्षितिज इंगले रहे। ये दोनों विजेता खिलाड़ी बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज के इस आयोजन को सफल बनाने में कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष, सोनल फेलिक्स, एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं पूर्व सचिव गोपाल शर्मा सदस्य श्याम किशोर अग्रवाल, सुमेर सिंह राजपूत, डॉ प्रभात पाणिग्रही, डॉ ज्योति पाणिग्रही, ओ पी साहू एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।








