कोरबा। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी में कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) की कुछ सीटें अब भी रिक्त हैं। जिन पर गैर केंद्रीय विद्यालयीन विद्यार्थियों को प्रवेश प्रदान करने के लिए केवि प्रबंधन की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2025-26 में कक्षा 10वी की परीक्षा उत्तीर्ण की हो, उन्हें 24 से 30 जून तक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्यालय से पंजीयन व संकाय विकल्प प्रपत्र प्राप्त कर अनिवार्य दस्तावेजो के साथ 30 शाम 4 बजे तक विद्यालय में प्रस्तुत करने कहा गया है। प्राचार्य एसके साहू ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया केन्द्रीय विद्यालय संगठन से जारी प्रवेश निर्देशिका 2026-27 के नियम अनुरूप प्राथमिकता सेवा श्रेणी के अनुसार किए जाएंगे। पंजीयन पत्र के साथ प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों में विद्यार्थी की कक्षा 10वी उत्तीर्ण की अंकसूची, आधार कार्ड व फोटोग्राफ, यदि लागू हो तो अभिभावक का निर्धारित प्रपत्र में सेवा प्रमाणपत्र, निःशक्तता प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, खेलकूद, एनसीसी व अन्य साहसिक गतिविधि में प्रतिभागियो को नियमानुसार अधिभार अंक दिए जाएंगे, जिसके संबंध मे प्रमाणपत्र संलग्न करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय की बेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।







