Home कोरबा Korba : केन्द्रीय विद्यालय 2 NTPC में अंशकालिक संविदा शिक्षक भर्ती के...

Korba : केन्द्रीय विद्यालय 2 NTPC में अंशकालिक संविदा शिक्षक भर्ती के लिए 3 जुलाई को होगा Walk-in Interview, देखिए पद और विषय

कोरबा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा मे सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों में पूर्णतः अंशकालिक संविदा आधार पर चल-साक्षात्कार (वाक- इन इंटरव्यू) का आयोजन किया जाना है। प्रत्येक पद हेतु न्यूनतम आवश्यक योग्यता, आवेदन पत्र का प्रारूप एवं मानदेय संबधी अन्य विस्तृत जानकारी विद्यालय की वेबसाईट https://no2korba.kvs.ac.in एवं विद्यालय के सूचना पटल पर जारी कर दी गई है। आवेदन पत्र विद्यालय वेबसाईट से डाउनलोड अथवा विद्यालय से प्राप्त कर पूर्णत भरा हुआ आवेदन पत्र मय स्वयं सत्यापित प्रत्येक सेमेस्टर अथवा वर्ष की अंकसूची एवं प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि 3 जुलाई दिन शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ संबधित विद्यालय मे उपस्थित होवे तथा साथ ही इच्छुक अभ्यर्थी केन्द्रीय विद्यालय संगठन के संविदा साथी ऑनलाईन पोर्टल http://samvida-sathi.kvs.gov.in/ पर अलग-अलग पदों हेतु पंजीयन करना होगा। केवि 2 के प्राचार्य एसके साहू ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक, टीजीटी (अंग्रेजी) और पीजीटी (अंग्रेजी) के लिए साक्षात्कार शुकवार 3 जुलाई को केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा में सुबह 8.30 बजे प्रारंभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here