महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने भी बूथ क्रमांक-197 इंदिरा नगर कोरबा में कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 135 वें संस्करण का श्रवण किया, इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, योगेश जैन समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात की 135वीं कड़ी के जरिए पुनः देशवासियों को संबोधित किया। उनका यह लोकप्रिय कार्यक्रम कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कोरबा नगर मंडल में भी सुना गया। नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने भी बूथ क्रमांक-197 इंदिरा नगर कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन का श्रवण किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, योगेश जैन, श्रीमती धनश्री साहू, गिरीश नामदेव, परविंदर सिंह, श्रीमती दीपा राठौर, श्रीमती उर्वशी राठौर, सुफल दास, भुवनेश्वर देवांगन, केडी वैष्णव, रमेश पोद्दार, द्वारिका चंद्रमा, ईश्वर सिंह, उदय श्रीवास्तव, घनश्याम कलवानी, श्रीमती सुनीता चैहान, श्रीमती रामा सिंह, श्रीमती शैल सोनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व गणमान्यजन उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम आकाशवाणी, दूरदर्शन, और विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ। इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मन की बात प्रधानमंत्री श्री मोदी और जनता के बीच सीधा संवाद का लोकप्रिय एवं कारगर माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से श्री मोदी देश और दुनिया भर में बसे भारतीयों से संवाद करते हैं, जिन्हें सुनने और जुड़ने के लिए लोगों में खासा उत्साह नजर आता है।







