जिला किसान कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से सिंचाई हेतु लिफ्ट एरिगेशन की मांग एवं अन्य विषयो के सुझाव पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर का विशेष संबोधन एवं जिला अध्यक्ष तारा सिंह कंवर जिला मंत्री मनी लाल हलवाई द्वारा संगठन का विस्तार एवं आगामी सदस्यता अभियान एवं गौ आधारित खेती हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

कोरबा(29 जून 2026)। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश जिला कोरबा की मासिक बैठक भैसमा तहसील के तिलकेजा गांव में संपन्न हुआ। भगवान बलराम व भारत माता की पूजा-अर्चना कर ध्वजा रोहण कर प्रारम्भ किया गया। आज की बैठक में भारतीय किसान संघ के तीन कार्य हुए। इनमें संगठनात्मक, रचनात्मक, आंदोलनात्मक विषय पर पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी माह में किए जाने वाले कार्यो का कार्ययोजना तैयार की गई।
आज के बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष माधो सिंह ठाकुर का विशेष संबोधन एवं जिला अध्यक्ष तारा सिंह कंवर जिला मंत्री मनी लाल हलवाई द्वारा संगठन का विस्तार एवं आगामी सदस्यता अभियान एवं गौ आधारित खेती हेतु मार्गदर्शन दिया गया।
जिला किसान कार्यकर्ताओं ने विशेष रूप से सिंचाई हेतु लिफ्ट एरिगेशन की मांग एवं अन्य विषयो के सुझाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

आज की बैठक में उपस्थित रहे किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से गंगा राम कैवर्त, कैलाश कौशिक, भुवन लाल, शेषनारायन पटेल, अशोक सिंह, बुधवार सिंह, श्रीमती नागेश्वरी कंवर, श्रीमती सुशीला देवी हलवाई, लखन लाल साव, पवन सिंह, महेश्वर कश्यप, अमर सिंह कंवर, बिसाहूराम मन्झवार, छत्रपाल धीवर, नरोत्तम धीवर, सहदेव साव, पीला ठाकुर, देवमूरत कंवर, जमुना प्रसाद, राम जगत, श्याम सिंह कंवर शामिल हैं।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न हुआ।







