Home कोरबा केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा में 3 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित, जांची...

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा में 3 दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण आयोजित, जांची गई बच्चों की सेहत

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी कोरबा में एक हजार छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण दो जुलाई से चार जुलाई तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. हेमंत पटेल (सीएचसी, कटघोरा) की अध्यक्षता में उनके सहयोगी श्रीमती ज्योति के द्वारा किया गया।
परीक्षण के दौरान बच्चों की लंबाई – वजन, आंख, कान, नाक, गला, दांत और सामान्य शारीरिक जांच किया गया। डॉक्टर हेमंत पटेल जी ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए दैनिक जीवन में स्वछता, नियमित योग एवं व्यायाम, संतुलित आहार और उचित मात्रा में पानी पीने जैसे आदतों को शामिल करने के बारे में बताया। साथ ही बीमारियों के संक्रमण एवं उनसे बचाओ के तरीकों पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू ने स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त किया। परीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सभी शिक्षकों, विद्यालय की नर्स एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here