Home छत्तीसगढ़ न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मनाया गया डॉक्टर्स-डे, मरीजों की बेहतर सेवा के...

न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मनाया गया डॉक्टर्स-डे, मरीजों की बेहतर सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का लिया संकल्प

 कोरबा। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर एनकेएच न्यू कोरबा हॉस्पिटल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी, एडीसी डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने केक काटकर डॉक्टर्स-डे मनाया और मरीजों की बेहतर सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि चिकित्सकों के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी है। उनके समर्पण और अथक परिश्रम के बिना गुणवत्तापूर्ण उपचार संभव नहीं है। वहीं डॉ. वंदना चंदानी ने कहा कि डॉक्टर्स-डे समाज में चिकित्सकों के योगदान को सम्मान देने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। डॉक्टर अपने ज्ञान, अनुभव और सेवा भावना से लोगों को नया जीवन देने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा मानवीय संवेदनाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर डॉ. अविनाश तिवारी, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. शिवानी प्रिया, डॉ. रजनी वर्मा, डॉ. हरीश सोनी, डॉ. अजित ठोकल, डॉ. सुदीप्ता साहा, डॉ. रोहित मजूमदार, डॉ. सचिन टी.आर., डॉ. ट्विंकल, डॉ योगेश, डॉ. रिया दुबे, सहित नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here