माय भारत युवा कार्यक्रम की जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा, युवा उड़ान नशा मुक्त भारत का निर्माण थीम” पर आयोजित कार्यक्रम में केएन कालेज के स्टूडेंट्स का कमाल
कोरबा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के दिशा निर्देश में 27 जुलाई को माय भारत युवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। युवा उड़ान नशा मुक्त भारत का निर्माण थीम” पर आयोजित कार्यक्रम में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश में शिक्षा संकाय (बीएड) प्रशिक्षार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। जिसमें कविता वाचन में नियति गुप्ता व निहाल राठौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया मुस्कान कंवर गायन में द्वितीय स्थान प्राप्त किया नारा व चित्रकला में एनम अंसारी ने अपनी सहभागिता दी । विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति अभियान में अपनी सहभागिता देते हुए जिला कोरबा को नशा मुक्ति करने का प्रण लिया। कार्यक्रम की सहभागिता में महाविद्यालय के डॉ भारती कुलदीप, डॉ रश्मि शुक्ला व नितेश कुमार यादव के दिशा निर्देश मैं प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।







