Home छत्तीसगढ़ आप सभी देश के अच्छे कल की नींव हैं, मन लगाकर पढाई...

आप सभी देश के अच्छे कल की नींव हैं, मन लगाकर पढाई करें और डॉ कलाम के सपनों का भारत गढ़ने में अपना योगदान दें: निधि तिवारी

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ जिला कोरबा के सदस्योना ने रजगामार स्थित शासकीय प्रायमरी स्कूल के बच्चों को उपहार में भेंट किए काॅपी-पेन व चाॅकलेट, अच्छी शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहित।

कोरबा। मिसाइल मैन कहे जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चाहते थे कि भारत एक पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर और ज्ञान-आधारित महाशक्ति बने। साथ ही उनका हमेशा से यह मानना था कि देश के बच्चे और युवा ही विकसित भारत के सपने को सच कर सकते हैं। इसलिए इस मंच से मैं यही आग्रह करना चाहूंगी कि आप सभी बच्चे देश के अच्छे कल की नींव हैं। मन लगाकर पढ़ाई करें और ज्ञान की ऊंचाईयां तय कर कलाम के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें।
यह बातें शनिवार को रजगामार के शासकीय प्रायमरी स्कूल आमाडांड़ में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ कोरबा की जिला संयोजिका श्रीमती निधि तिवारी ने कहीं। महान वैज्ञानिक एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के दिशा-निर्देश अनुसार आयोजित किया गया था। भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ जिला कोरबा के तत्वावधान में इस कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्कूल के 32 बच्चों को उपहार स्वरूप काॅपी-पेंसिल, पेन व रबर के साथ बिस्कुट-चाॅकलेट भेंट किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में नन्हें बच्चों ने अतिथियों का स्वागत अपने हाथ से बने गुलदस्ते से किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका श्रीमती निधि तिवारी, सह सहसंयोजिका श्रीमती श्रद्धा बुंदेला, श्रीमती रूपा तिवारी, केशव चंद्रा, अभिषेक तिवारी, श्रीमती कविता सोनी, मोनू यादव, हेमलाल मौवार, शिवा प्रतीक चौहान, मनोज साव, मिंटू गुप्ता, रीना साहू, गोविंद साहू एवं विद्यालय के शिक्षकों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए सहभागिता निभाई। बच्चों को आज कॉपी-पेंसिल और पढ़ाई के अन्य सामान देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। इस तरह के प्रयास बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना और उन्हें सही संसाधन प्रदान करना वास्तव में सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here