Home कोरबा AK गुरुकुल एवं रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा गांव में नशा...

AK गुरुकुल एवं रानी लक्ष्मीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा गांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित

ढेलवाडीह। AK Gurukul College एवं Rani Laxmi Bai Higher Secondary School, Dhelwadih के संयुक्त तत्वावधान में गांव में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा सभी से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उपस्थित ग्रामीणों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, पंचगण, विद्यालय के प्राचार्य, संचालक तथा महाविद्यालय के उपप्राचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के इस सामाजिक जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here