Home कोरबा 55वीं केवीएस नेशनल में अंडर-17 बॉक्सिंग के विनर रहे ‘Golden Boy’ देवेंद्र...

55वीं केवीएस नेशनल में अंडर-17 बॉक्सिंग के विनर रहे ‘Golden Boy’ देवेंद्र 5000 रुपये के चेक से सम्मानित

केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर के एसी रविन्द्र कुमार ने विद्यालय की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अनुसुइया गर्ल्स फाफाउंडेशन की ओर से देवेन्द्र को 5000 रुपये का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया।

कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी के होनहार खिलाड़ी देवेन्द्र कंवर 55वीं केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट की अंडर 17 बाक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए चयनित हुए हैं। मंगलवार को निरीक्षण पर कोरबा पहुंचे केंद्रीय विद्यालय संगठन रायपुर के एसी रविन्द्र कुमार ने विद्यालय की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अनुसुइया गर्ल्स फाफाउंडेशन की ओर से देवेन्द्र को 5000 रुपये का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया। स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर अस्मित ओझा ने देवेंद्र को चेक प्रदान किया। साथ ही इस अवसर पर विद्यालय की संस्कृत अध्यापिका मीनाक्षी शर्मा ने उपहार में देवेन्द्र को बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट कर सम्मानित किया। देवेन्द्र केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में कक्षा 10वीं के छात्र हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here