Home कोरबा स्वतंत्रता का 80वां उत्सव : बुलेट में सवार साहसी महिलाओं समेत 80...

स्वतंत्रता का 80वां उत्सव : बुलेट में सवार साहसी महिलाओं समेत 80 रॉयल राइडर्स ने लगाई 90km की “Independence Ride”

कोरबा। एक बार फिर कैलाश ऑटो एजेंसी की रोमांचक राइड के माध्यम से राइडर्स ग्रुप के 80 से ज्यादा सदस्यों ने राष्ट्रीयता का संदेश दिया। खास बात यह रही कि इस टीम में एक साथ 15 से ज्यादा महिला राइडर्स ने बुलेट पर सवार होकर “आजादी की राइड” में भागीदारी दर्ज करायी। राइडर्स ने कोरबा शहर से दीपका होते हुए तक चैतुरगढ़ तक 90 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से लबरेज साहसिक यात्रा पूरी की।

कोरबा जिले के राइडर्स ग्रुप की इस साहसिक और रोमांचक राइड की कमान रॉयल एनफील्ड कैलाश ऑटो एजेंसी के डायरेक्टर आलोक दिवाटे ने संभाली।

यह यात्रा शनिवार 15 अगस्त को रॉयल एनफील्ड कैलाश ऑटो एजेंसी कोरबा के राइडर कोरबा शहर से चैतुरगढ़ पहाड़ तक की गई। राइड में 80 से अधिक राइडर्स ने भाग लिया, जिसमे 15 फीमेल राइडर ने भी सहभागिता निभाई। फीमेल राइडर का इतना बढ़ चढ़ कर भाग लेना महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। इसके बाद सभी ने मां महिषासुर मर्दिनी मन्दिर तक चढ़ाई की और माता के दर्शन प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here