Home कोरबा राॅयल एनफील्ड कैलाश ऑटो एजेंसी ने कोरबा में लॉन्च किया क्लासिक 350...

राॅयल एनफील्ड कैलाश ऑटो एजेंसी ने कोरबा में लॉन्च किया क्लासिक 350 का “गुरखा ग्रीन” मॉडल

कोरबा। पावरसिटी कोरबा में रॉयल एनफील्ड के अधिकृत डीलर कैलाश ऑटो एजेंसी ने टीपीनगर स्थित शोरूम में बुधवार को क्लासिक के नए मॉडल गुरखा ग्रीन को लॉन्च किया। लॉन्च सेरेमनी में कंपनी के डायरेक्टर आलोक दिवाटे ने ग्राहकों को बाइक के फीचर्स और उपलब्ध रंग विकल्पों की जानकारी दी। ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट श्री दिवाटे ने बताया कि क्लासिक 350 का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राॅयल एनफील्ड ने अपनी आइकॉनिक बाइक को नए अपडेट्स के साथ पेश किया है। उनके अनुसार नए मॉडल में नया इंजन, बेहतर पावर, आधुनिक सुविधाएं और डिजाइन में सुधार किए गए हैं, जिससे क्लासिक 350 पहले से अधिक आकर्षक बन गई है। प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि आने वाले त्योहारों और पर्व के सीजन में इस मॉडल की मांग बढ़ेगी। इस अवसर पर राॅयल एनफील्ड परिवार से जुड़े राॅयल राइडर्स एवं बड़ी संख्या में एकत्र हुए ग्राहकों ने कार्यक्रम में मौजूदगी दर्ज कराते हुए अपनी पसंदीदा बाइक के नए वेरिएंट को नजदीक से देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here