Home छत्तीसगढ़ कार्यशाला : ब्लूम्स टेकोनॉमी के महत्व और बच्चों के लिए क्वेश्चन मेकिंग...

कार्यशाला : ब्लूम्स टेकोनॉमी के महत्व और बच्चों के लिए क्वेश्चन मेकिंग की विधियों से रूबरू हुए बीएड स्टूडेंट्स

कोरबा। कमला नेहरू कॉलेज में स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन द्द्वारा इस माह दो कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही क्वेश्चन मेकिंग कम्पटीशन भी आयोजित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में शिक्षा संकाय के विद्यार्थियों को ब्लूम्स टेकोनॉमी की जानकारी दी गई। प्रथम दिन ए आई का एजुकेशन में महत्त्व विषय पर एवं इंटर स्टेट क्वेश्चन मेकिंग पर चर्चा हुई एवं सभी ने प्रतियोगिता में सहभागिता दिखाते हुए सवाल बनाए। इसी कड़ी में शिक्षण योजना तैयार करने के 5 ई के बारे में गतिविधि के माध्यम से चर्चा की गई। सत्रों में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सहभागिता दिखाई। इस अवसर पर स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन से ट्रेनिंग मैनेजर कविता शर्मा, स्टेट हेड रघुनाथन नायर एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रितेश सिंह मौजूद रहें। इस कार्यक्रम के सफलता क्रियान्वयन प्राचार्य३ एवं एजुकेशन डिपार्टमेंट हेड भारती कुलदीप एवं एजुकेशन डिपार्टमेंट के फैकल्टी के द्वारा किया गया । इसके अलावा सभी फैकल्टी जिसमे नितेश कुमार यादव एवं रश्मि ऋकृसभी ने सत्र के दौरान भी उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here