Home कोरबा Korba : पुरस्कृत हुए KBL-III 2026 के चैंपियंस, भव्य समारोह के साथ...

Korba : पुरस्कृत हुए KBL-III 2026 के चैंपियंस, भव्य समारोह के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना की संभागीय स्पर्धा का समापन

168
0

नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत रहीं पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि।

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने की एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना को 5 लाख की सहायता प्रदान करने की घोषणा।


कोरबा। एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय कोरबा बैडमिंटन लीग सीजन-3 संभागीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समापन हुआ। तीसरे व अंतिम दिन एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में सुबह सेमीफाइनल और फिर दोपहर को विभिन्न आयु वर्ग के बीच फाइनल मुकाबले खेले गए। अंतिम दिन के निर्णायक मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन भी पहुंचे थे। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाओं के साथ एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना को 5 लाख का सहयोग प्रदान करने की भी महत्वपूर्ण घोषणा की, जिससे आने वाले समय में कोरबा के बैडमिंटन खिलाड़ी न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि अखिल भारतीय स्तर पर भी जिले को गौरवान्वित करें।

विजेताओं के निर्णय उपरांत टूर्नामेंट का समापन समारोह संध्या के समय फोर सीजन्स होटल में रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ राजीव सिंह संगठन सहप्रभारी रायपुर संभाग, हाॅरिजोन हॉस्पिटल रायपुर के मार्केटिंग हेड महेंद्र दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराते हुए सीएमएचओ डॉ एस एन केशरी, एकलव्य स्पोर्ट्य एरिना के अध्यक्ष डॉ संजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ बैडमिंटन के चीफ रेफरी प्रताप भट्टाचार्य तथा कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा ने मंच की शोभा बढ़ाई।

इन्होंने जीता केबीएल-3 के विजेता का खिताब

अंडर 35 महिला वर्ग में विजेता मेघा राय, उपविजेता सेजल सिंह, महिला युगल 35 में विजेता अनिता सिंह-दिव्या, उपविजेता स्वाति सिंह व कल्पना, पुरुष 60 में उपविजेता प्रकाश मोकाशे एवं रमेश कुमार अग्रवाल तथा विजेता-डॉ राजीव सिंह एवं डॉ एस एन केशरी रहे। पुरुष 15 – 30 आयु वर्ग में उपविजेता टीम – एआईआर (सदस्य – आयुष राय, लुकेश यादव, इशू रॉय एवं नवनीत) तथा विजेता टीम – टीम टाइटन (सदस्य – हर्षित ठाकुर, मानस एवं वेणुगोपाल) रहे। पुरुष 30 – 40 आयु वर्ग में उपविजेता टीम – जांजगीर बॉयज (सदस्य – धनेश्वर, चिरंजीव, जयंत एवं भगवती प्रसाद ) तथा विजेता टीम – रेड डायमंड शटलर्स (सदस्य – कमल रॉय, गुरदीप सिंह, राम एवं विनय) रहे। पुरुष 40 – 50 आयु वर्ग में उपविजेता टीम – कोरबा सुपर जायंटस (सदस्य – अनुराग, ओमप्रकाश, देव कुमार एवं आशीष ) तथा विजेता टीम – रेड डायमंड स्मैशर्स (सदस्य – डॉ अमित, रवि एवं मनीष) रहे। पुरुष 50 – 60 आयु वर्ग में उपविजेता टीम – एकलव्य लेजेंड्स (सदस्य – भूषण, जगदेव एवं एलन ) तथा विजेता टीम – एकलव्य जेनेक्स (सदस्य – डॉ संजय अग्रवाल , शिवा, मनीष गुप्ता एवं श्याम किशोर अग्रवाल ) रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने एकलव्य स्पोर्ट्स एरीना, कोरबा और कोरबा जिला बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here