Home कोरबा केंद्रीय अध्ययन मंडल में विषय विशेषज्ञ चुने गए ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान...

केंद्रीय अध्ययन मंडल में विषय विशेषज्ञ चुने गए ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान के सहायक प्राध्यापक रामकुमार व मनीष के मनोनयन की अधिसूचना छत्तीसगढ़ के राजपत्र में प्रकाशित

कोरबा। ऊर्जानगरी कोरबा के लिए यह गौरव का विषय है, जो जिले के दो प्राध्यापकों का मनोनयन करते हुए उच्च शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय अध्ययन मंडल में शामिल किया गया है। आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ की अनुशंसा के आधार पर ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान के लिए राज्य के मनोनीत विषय विशेषज्ञों में कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के इन दो सहायक प्राध्यापकों में रामकुमार श्रीवास एवं मनीष कुमार पटेल शामिल हैं। इनके मनोनयन की अधिसूचना विशेष सचिव विमला नावरिया द्वारा 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित की गई है। इनकी नियुक्ति तीन वर्षों के लिए निर्धारित की गई है, जिसमें वे संबंधित विषय पर अपने अनुभव एवं शिक्षकीय ज्ञान के माध्यम से से प्रदेश की उच्च शिक्षा को बेहतर आयाम पर पहुंचाने प्रयासरत रहेंगे। उनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा के प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने शुभकामनाएं दी हैं।
यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-34 (क) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा तीन वर्ष के लिए कला संकाय अंतर्गत गं्रंथालय एवं सूचना विज्ञान विषय हेतु किया गया है।
कोरबा से मात्र दो काॅलेज प्राध्यापकांें को चुना गया है, जिनके अलावा ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान अंतर्गत केंद्रीय अध्ययन मंडल के अध्यक्ष का दायित्व पंडित रविशंकर शुक्ल नगर रायपुर को दिया गया है। आयुक्त उच्च शिक्षा के प्रतिनिधि डाॅ अरूण कुमार सिन्हा, संयुक्त संचालक रायपुर गुणवत्ता प्रकोष्ठ को बनाया गया है। मंडल में शामिल अन्य विषय विशेषज्ञों में पंडित रविशंकर शुक्ल नगर रायपुर से डाॅ संतु राम कश्यप, डाॅ हरीश कुमार साहू, राज्य के बाहर से मनोनीय विषय विशेषज्ञों में आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय से डाॅ मंगला हिरवडे शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here