Categories: कोरबा

नवरात्रि से प्रारंभ होगा सेवा भारती का वस्त्र सेवा प्रकल्प अभियान, आप भी अर्पित करें अपना पुनीत योगदान

Share Now

आमजनों के घरों से उपयोगी वस्त्रों को एकत्रित कर सुदूर वनांचल क्षेत्रों के जरूरतमंदो को वितरण किया जाता है।

कोरबा(theValleygraph.com)। नर सेवा ही नारायण सेवा है। यही ध्येय लेकर जरूरतमंद लोगों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए यथासंभव मदद की पहल सेवा भारती कोरबा की ओर से एक बार फिर वस्त्र सेवा प्रकल्प नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारंभ लिया जा रहा है।मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में आप भी अपना योगदान अर्पित कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।

हर वर्ष की भांति कोरबा जिला की सामाजिक सेवा संस्था “सेवा भारती कोरबा” द्वारा वस्त्र सेवा प्रकल्प के माध्यम से वस्त्र दान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकल्प में कोरबा के पुरे औद्योगिक क्षेत्रों से सभी आमजनों के घरों से उपयोगी वस्त्रों को एकत्रित कर सुदूर वनांचल क्षेत्रों के जरूरतमंदो को वितरण किया जाता है।
इस वर्ष दिनांक 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक वस्त्र एकत्रित किया जाएगा। जिसके तहत आमजनों से अपील है की, अपने घरों के नए पुराने उपयोगी वस्त्रओं को एकत्रित कर दान कर सकते हैं। एकत्रीकरण स्थल छाया बाजार साडा कॉलोनी जमनीपाली मोनिका अग्रवाल 9131151355, एच आई जी 05 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर जमनीपाली रश्मि गुप्ता 9907139458, सेक्टर 3 बालको देवेंद्र द्विवेदी 9039216703, राकेश तिवारी 8085384442, सेवा भारती कोरबा कार्यालय “विवेकानंद सदन” कुआँ भठ्ठा बुधवारी बाई पास रोड 83192 50312 इन स्थानों में आकर दान कर सकते हैं। वस्त्रों को एकत्रित कर दिवाली पूर्व जरूरतमन्दों को वितरण किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
इस कार्य हेतु अधिक जानकारी के लिए संस्था के सचिव सुनील जैन -9893624622, कार्यक्रम संयोजिका – रेखा सिंह 7898318287 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

Cricket महाकुम्भ के पहले ही मुकाबले में Krishu Warrior ने I Boys Korba को 26 रन से शिकस्त देकर किया टूर्नामेंट का विजयी आगाज

पूर्व सांसद स्व. डॉ. बंशीलाल महतो स्मृति रात्रिकालीन राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ,…

4 hours ago

शोक संदेश: स्व.श्री हरिशंकर राठौर जी …20 अप्रैल को मां संतोषी निवास में होगा दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम

कोरबा। एच एस कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स के संस्थापक एवम सिविल कॉन्ट्रैक्टर गौरव राठौर के पिता…

23 hours ago

दर्री के चार वार्डों को उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन कल प्रदान करेंगे 99 लाख के विकास कार्यों की सौगात

कोरबा। कोरबा नगर निगम के दर्री जोन के चार वार्डों में वाणिज्य उद्योग और श्रम…

1 day ago

सफ़ाई का तेल लेने पिस्टल लेकर निकले थे, अचानक चल गई गोली, पेट में जा घुसी, मेडिकल कॉलेज रेफर

एक हार्डवेयर व्यापारी की पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे पास खड़े ऑटो पार्ट्स…

1 day ago

कोरबा में भाजयुमो का ओजस्वी प्रदर्शन, कांग्रेस दफ्तर घेरा, राहुल गांधी का पुतला फूंक कर जताया विरोध

कोरबा। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस…

1 day ago