नवरात्रि से प्रारंभ होगा सेवा भारती का वस्त्र सेवा प्रकल्प अभियान, आप भी अर्पित करें अपना पुनीत योगदान


आमजनों के घरों से उपयोगी वस्त्रों को एकत्रित कर सुदूर वनांचल क्षेत्रों के जरूरतमंदो को वितरण किया जाता है।

कोरबा(theValleygraph.com)। नर सेवा ही नारायण सेवा है। यही ध्येय लेकर जरूरतमंद लोगों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए यथासंभव मदद की पहल सेवा भारती कोरबा की ओर से एक बार फिर वस्त्र सेवा प्रकल्प नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारंभ लिया जा रहा है।मानव सेवा के इस पुनीत अभियान में आप भी अपना योगदान अर्पित कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।

हर वर्ष की भांति कोरबा जिला की सामाजिक सेवा संस्था “सेवा भारती कोरबा” द्वारा वस्त्र सेवा प्रकल्प के माध्यम से वस्त्र दान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रकल्प में कोरबा के पुरे औद्योगिक क्षेत्रों से सभी आमजनों के घरों से उपयोगी वस्त्रों को एकत्रित कर सुदूर वनांचल क्षेत्रों के जरूरतमंदो को वितरण किया जाता है।
इस वर्ष दिनांक 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2023 तक वस्त्र एकत्रित किया जाएगा। जिसके तहत आमजनों से अपील है की, अपने घरों के नए पुराने उपयोगी वस्त्रओं को एकत्रित कर दान कर सकते हैं। एकत्रीकरण स्थल छाया बाजार साडा कॉलोनी जमनीपाली मोनिका अग्रवाल 9131151355, एच आई जी 05 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर जमनीपाली रश्मि गुप्ता 9907139458, सेक्टर 3 बालको देवेंद्र द्विवेदी 9039216703, राकेश तिवारी 8085384442, सेवा भारती कोरबा कार्यालय “विवेकानंद सदन” कुआँ भठ्ठा बुधवारी बाई पास रोड 83192 50312 इन स्थानों में आकर दान कर सकते हैं। वस्त्रों को एकत्रित कर दिवाली पूर्व जरूरतमन्दों को वितरण किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
इस कार्य हेतु अधिक जानकारी के लिए संस्था के सचिव सुनील जैन -9893624622, कार्यक्रम संयोजिका – रेखा सिंह 7898318287 से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *