Home कोरबा कोरबा प्रेस क्लब के क्रिकेट प्रतियोगिता में सहयोगी रहे डी. शेखर क्रिस्टोफर...

कोरबा प्रेस क्लब के क्रिकेट प्रतियोगिता में सहयोगी रहे डी. शेखर क्रिस्टोफर का निधन

27
0

एसईसीएल में अपनी कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ वे खेल जगत से भी जुड़े हुए थे। वे क्रिकेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ कोरबा प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित स्व. केएल मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार अम्पायर के रूप में अपनी सराहनीय सहयोग देते रहे हैं।

कोरबा। शहर के एसईसीएल कॉलोनी निवासी कोरबा प्रेस क्लब के स्व. केएल मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट में आत्मीय सहयोगी रहे डी. शेखर क्रिस्टोफर के असामयिक निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थे। डी. शेखर अपने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र जो स्वयं एक उत्कृष्ट क्रिकेट खिलाड़ी हैं तथा जिला ओलंपिक संघ के सचिव उनके बड़े भाई सुरेश क्रिस्टोफर सहित समस्त शोकाकुल परिजन शामिल हैं। उनका यूं चले जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

           एसईसीएल में अपनी कर्तव्यनिष्ठा के साथ-साथ वे खेल जगत से भी जुड़े हुए थे। वे क्रिकेट के एक बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ-साथ कोरबा प्रेस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित स्व. केएल मेहता क्रिकेट टूर्नामेंट में लगातार अम्पायर के रूप में अपनी सराहनीय सहयोग देते रहे हैं। कोरबा प्रेस क्लब के साथ उनका जुड़ाव हमेशा एक सक्रिय सहयोगी के रूप में रहा।उनके मिलनसार व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार तथा खेल के प्रति समर्पण को प्रेस क्लब परिवार हमेशा याद रखेगा।*

        कोरबा प्रेस क्लब इस कठिन और दु:ख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़ा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा समस्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को यह असीम दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

*ॐ शांति… शांति*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here