AK गुरुकुल college ढेलवाडिह के डायरेक्टर अक्षय कुमार दुबे ने कहा कि ऐसे समस्त छात्र-छात्राएं, जिन्होंने अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अविलम्ब परीक्षा फॉर्म भरें और अनिवार्य प्रमाण पत्रों समेत महाविद्यालय में हार्डकॉपी जमा करें।
कोरबा/ कटघोरा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए विशेष खबर है। विश्वविद्यालय ने स्नातक (नियमित एवं प्रायवेट परीक्षार्थी) एवं स्नातकोत्तर की ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने की तिथि बढ़ा दी है। अब आनलाईन परीक्षा आवेदन 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 नवंबर 2026 तक भरे जा सकते हैं। इस सम्बन्ध में AK गुरुकुल college ढेलवाडिह के डायरेक्टर अक्षय कुमार दुबे ने कहा कि ऐसे समस्त छात्र-छात्राएं, जिन्होंने अब तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरा है, वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अविलम्ब परीक्षा फॉर्म भरें और अनिवार्य प्रमाण पत्रों समेत महाविद्यालय में हार्डकॉपी जमा करें।
अटल विश्वविद्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली सत्र 2026-27 की परीक्षा हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि में वृद्धि की गई है। समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग में नामांकित स्नातक बीए, बी.एससी, बी.एससी होम साइंस, बी.सी.ए, बी.कॉम, बी.बी.ए पाठ्यक्रमों का नियमित, एटीकेटी, स्वाध्यायी (प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर) एवं समस्त स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर (नियमित, एटीकेटी) परीक्षा का आनलाईन परीक्षा आवेदन पत्र (Exam Form) विश्वविद्यालय के अधिकृत वेब पोर्टल https://exam.bucgexam.in के माध्यम से भराये जाने की तिथि में बढ़ा दी गई है।
आनलाईन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 200 रुपये विलंब शुल्क समेत 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन परीक्षा आवेदनों की हार्डकॉपी, आनलाईन शुल्क की भुगतान की रसीद एवं समस्त अअनिवार्य या आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित छायाप्रति महाविद्यालय में जमा करने 18 नवंबर 2026 तक समय दिया गया है।







