साहित्य की उपासना में उत्कृष्ट योगदान, डॉ मंजुला साहू ‘निर्भीक’ को छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान

Share Now

डॉ मंजुला साहू इस पुरस्कार के लिए कोरबा से चुनी गई एकमात्र साहियकार हैं। उन्हें यह सम्मान साहित्य की अनवरत सेवा और उपासना के साथ रचना और साहित्य सृजन में उत्कृष्टता के लिए प्रदान किया गया है। साहित्य विधा में उनका यह योगदान उभरते हुए नए रचनाकारों को निश्चित तौर पर प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा।

कोरबा(theValleygraph.com)। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और अनवरत साहित्य उपासना के लिए जिले की प्रतिभावान साहित्यकार डॉ मंजुला साहू ‘निर्भीक’ को पुरस्कृत किया गया है। उन्हें अंबिकापुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान प्रदान किया गया। इस सम्मान के लिए डॉ मंजुला कोरबा से चयनित एकमात्र साहित्यकार हैं।

यह सम्मान समारोह अंबिकापुर में 31 अक्टूबर को आयोजित किया गया था। साहित्यिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान अर्पित करने वाले प्रतिभावान रचनाकारों का प्रदेश भर से चयन किया जाना था। अपनी सम-सामयिक और उत्तमोत्तम काव्य रचनाओं के लिए प्रख्यात डॉ मंजुला साहू निर्भीक का कोरबा से छत्तीसगढ़ रत्न के लिए चयन हुआ। वे कोरबा से अकेली साहित्यकार हैं जो इस सम्मान के लिये चुनी गई। अंबिकापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में राजेंद्र जैन, अंबिकापुर के विधायक और संस्कृति मंत्री अमरजीत सिंह समेत अन्य उपस्थित अतिथियों ने डॉ मंजुला साहू निर्भीक को इस सम्मान से नवाजा।


Share Now
Aakash Pandey

Recent Posts

प्रदेशाध्यक्ष देवदत्त तिवारी की उपस्थिति में बीएन यादव को सौंपी गई सदभाव पत्रकार संघ के जिला महासचिव की जिम्मेदारी

सदभाव पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक कटघोरा में रखी गई थी। बैठक में मौजूद रहे…

2 days ago

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मौत के घाट उतारा, घटना के बाद भी आस पास ही मंडरा रहा दंतैल, क्षेत्र में दहशत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले अंतर्गत कोरबी-चोटिया क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही…

2 days ago

केंद्रीय विद्यालय नं. 2 NTPC की स्टूडेंट फाल्गुनी ने पत्र लेखन में राष्ट्रीय स्तर पर जीता उपविजेता का खिताब

यूनिवर्सल पोस्ट यूनियन पत्र लेखन अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी की…

2 days ago

वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रभक्ति, आत्मबलिदान और वैचारिक दृढ़ता का प्रतीक है: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर सावरकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री निवास…

3 days ago

किताबें आज भी हमारे सबसे सच्चे-अच्छे और विश्वसनीय मित्र हैं, MLib के स्टूडेंट्स होने के नाते लोगों से उनकी मित्रता बढ़ाएं: डाॅ शालिनी शुक्ला

कमला नेहरु महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय पर व्याख्यान…

4 days ago