राहगीरों ने कहा:- मेन रोड के किनारे डंप कर रहे राखड़, उड़ कर हमारे घरों में घुस रहा प्रदूषण


Video:- कोहड़िया क्षेत्र में अभी भी राखड़ पाटा जा रहा है। लोग प्रदूषण से परेशान हैं। कोरबा से दर्री मुख्य मार्ग शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इसी मार्ग पर है भाजपा प्रत्याशी लाखलाल देवांगन के भाई का गृहग्राम कोहड़िया। इस वार्ड से लगे मुख्य मार्ग पर नरेंद्र देवांगन ने पत्र लिखकर राख पटवाया है। राख पाटने के इस खेल में पूरा का पूरा योगदान नरेंद्र देवांगन का है। नरेंद्र ने राख पाटने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा, यह तो जांच का विषय है। हालांकि लोगों को यह समझ भी आ रहा है। लोग अब खुलकर यह चर्चा कर रहे हैं कि भाजपाई जनसंपर्क में राख के नाम पर प्रोपेगेंडा कर रहे है, तो उनके पार्षद भाई राख पाटकर शहर की आबोहवा को प्रदूषित कर रहा है। एक पत्र भी वायरल हो रहा है।

राहगीरों का निकल रहा दम, हादसे का भी डर

कोहड़िया के समीप मुख्य मार्ग पर बड़े पैमाने पर राख डंप किया गया है। यह शहर का व्यस्त मार्ग है। हजारों लोग रोज यहां से सफर करते हैं। यहां से कामकाजी लोग, छात्र महिलाएं सभी बड़ी तादाद में सफर करते हैं। यहां से गुजरने वाले एक स्थानीय निवासी का कहना है कि यह दर्री कोरबा का मेन रोड है, और इतना राख मैंने यहां पहले कभी नहीं देखा। यह उड़ कर हमारे घरों में आ रही है। मुझे पता चला है कि यहां राख पटवाने में भाजपा के पार्षद नरेंद्र देवांगन का हाथ है। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए जनता के हितों का ध्यान रखना चाहिए।


यहां से सफर कर रहे छात्र नवरत्न कहते हैं कि मैं रोज यहां से कॉलेज जाता हूं। लेकिन बीते कुछ दिनों से यहां से सफर करना बेहद मुश्किल भरा हो गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कारण ही राख का अम्बार लग गया है। बहुत परेशानी होती है। दुर्घटना का भी खतरा रहता है। आंख में जब राख चली जाए, तब सामने कुछ दिखाई नहीं देता। जनप्रतिनिधियों को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें व्यवस्था सुधारने की दिशा में काम करना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *